रानीगंज, प्रतापगढ़ : घर निकला एक किशोर संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया। परिजनों ने खोजबीन के बाद गुमशुदगी की तहरीर थाने पर दी और अपहरण की आशंका भी दबी जुबान जताई है। रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे रामसहाय का पूरा गांव के हरीलाल का 13 वर्षीय बेटा रोहित कुमार घर से निकला तो गायब हो गया। खोजबीन के बाद कहीं पता नहीं चला। उसके पिता ने थाने पर तहरीर दी। घर वाले इस बात को सोच कर बदहवास हैं कि कहीं किसी दुश्मन ने बच्चे को अगवा तो नहीं कर लिया।
|
AuthorBikash Tripathi Archives
January 2014
Categories |