रानीगंज, प्रतापगढ़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन रानीगंज तहसील में गुरुवार को किया गया।
अध्यक्षता कर रहे एडीजे राममूर्ति यादव ने कहा कि सुलह समझौते से गांवों में विवादों का निस्तारण कराया जाए। इससे लोगों को न्याय मिल सकेगा और मुकदमों की संख्या भी कम होगी। इसके लिए विधिक साक्षरता के सदस्यों को आगे आना होगा। विवादों के सुलह समझौते के विषय मध्यस्थता प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान सिविल जज रमेश दूबे व विश्वनाथ त्रिपाठी, कौशल किशोर, तहसीलदार रानीगंज भगवानदास, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश प्रताप सिंह, विनय कुमार उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे। अजय उपाध्याय व विनय उपाध्याय ने कई सवाल दागे। इस मौके पर पूर्व जूबाए अध्यक्ष जयेंद्र नाथ उपाध्याय, उमाकांत पाण्डेय व राजस्व निरीक्षक सुरेश पाण्डेय, अफरोज, रमेश तिवारी, राकेश यादव, समर बहादुर पटेल, ज्ञान श्रीवास्तव व सुरेश तिवारी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।